24 News Update जयपुर। नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक का बड़ा नेटवर्क महाराष्ट्र के नासिक से संचालित हुआ। मामले में नासिक से एक संदिग्ध पेपर सप्लायर को हिरासत में लिया गया है, जबकि राजस्थान एसओजी जल्द ही 15 से 18 आरोपियों को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने की तैयारी में है।सूत्रों के अनुसार परीक्षा लीक की परतें खोलने के लिए राजस्थान एसओजी के करीब 150 पुलिसकर्मी और अधिकारी पिछले चार दिनों से लगातार जांच में जुटे हुए थे। शुरुआती जांच सीकर से शुरू हुई, जहां कई बड़े परीक्षा केंद्र संचालकों और कोचिंग संस्थानों से पूछताछ की गई। यहीं से जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिले और पेपर लीक के नेटवर्क का दायरा सामने आने लगा।एसओजी ने जयपुर और सीकर के कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में भी तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम गुरुग्राम पहुंची, जहां से नासिक कनेक्शन सामने आया। इसके बाद जांच एजेंसियों ने नासिक में दबिश देकर एक संदिग्ध सप्लायर को हिरासत में लिया।प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि प्रश्नपत्र को मोटी रकम लेकर विभिन्न राज्यों में पहुंचाया गया। नासिक से लीक हुआ पेपर केरल, देहरादून, गुरुग्राम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों तक अलग-अलग चैनलों के जरिए पहुंचा। जांच एजेंसियों के पास ऐसे कई लोगों के नाम और प्रमाण मौजूद हैं, जिन्होंने पेपर खरीदकर आगे ऊंची कीमत पर बेचा।हालांकि अब भी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक और असली सप्लायर कौन है। जांच एजेंसियां इसी कड़ी को जोड़ने में लगी हुई हैं।एसओजी ने अपने अभियान के दौरान करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इनमें से कई लोगों को प्रारंभिक जांच के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन अभी भी 15 से 18 संदिग्ध एजेंसी की हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें जल्द ही सीबीआई के हवाले किया जाएगा, जिसके बाद मामले की आगे की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी।जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां हो सकती हैं और शिक्षा माफिया से जुड़े कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाड़मेर-बीकानेर में मौसम का डबल असर: कहीं ओलावृष्टि, कहीं 47 डिग्री की झुलसाती गर्मी अजमेर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नेपाल के दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार; 1 करोड़ की चरस बरामद