24 News Update नई दिल्ली। नीट यूजी—2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांढरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।CBI का दावा है कि मनीषा मांढरे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी और उसे परीक्षा में आने वाले सवालों की पहले से जानकारी थी।जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी ने परीक्षा से पहले पुणे स्थित अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लास चलाई थी। इस दौरान उसने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के महत्वपूर्ण सवाल बताए, नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क भी करवाए। CBI का कहना है कि आरोपी द्वारा बताए गए अधिकांश सवाल 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए छात्रों को इस विशेष कोचिंग क्लास में लाया गया था। पेपर के बदले लाखों रुपए लेने का आरोपCBI के मुताबिक मनीषा मांढरे और मनीषा वाघमारे ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से कथित तौर पर पेपर उपलब्ध कराने के बदले लाखों रुपए वसूले। बाद में मनीषा वाघमारे ने अपने संपर्कों के जरिए अन्य लोगों तक भी पेपर पहुंचाया। मनीषा वाघमारे को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। उसकी और मामले के कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी से पूछताछ के आधार पर ही मनीषा मांढरे की गिरफ्तारी हुई। CBI के अनुसार पीवी कुलकर्णी लातूर का केमिस्ट्री प्रोफेसर है और कई वर्षों तक NEET पेपर सेटिंग पैनल से जुड़ा रहा है। एजेंसी का आरोप है कि कुलकर्णी ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अपने घर पर विशेष क्लास लेकर छात्रों को वे सवाल, विकल्प और उत्तर बताए थे, जो बाद में परीक्षा में पूछे गए। अब तक 9 आरोपी गिरफ्तारCBI अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को मनीषा वाघमारे और पीवी कुलकर्णी को 10 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया। इससे पहले शुक्रवार को पांच अन्य आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। CBI ने देशभर में छह स्थानों पर छापेमारी भी की है। कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक और डिजिटल जांच जारी है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशानाइस मामले को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि “NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।” उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को पूरे मामले पर जवाबदेही लेनी चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा को पेपर लीक का लालच देकर मिलने बुलाने और उत्पीड़न के आरोप NEET लीक का ‘कोचिंग कनेक्शन’ बेनकाब: 100 करोड़ टर्नओवर वाले सेंटर का डायरेक्टर गिरफ्तार, मोबाइल में मिला पेपर