उदयपुर, 24 जुलाई। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए काका की हत्या के आरोप में उसके ही भतीजे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान काका से नाराज भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची और चाकू व लाठियों से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा एवं गिर्वा वृत्ताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 217/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत दर्ज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदे में सो रहे लक्ष्मण की कर दी थी हत्या पुलिस के अनुसार थावरा पुत्र रूपा, निवासी गमाणा फला, जोगदरी बारापाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 जुलाई 2026 की रात उसका पुत्र लक्ष्मण अपने मकान के बरामदे में सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर और सीने पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और गहन जांच के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई। शराब पार्टी में बनी हत्या की योजना पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी दीपक (21) पुत्र शंकरलाल, निवासी गमाणा फला, जोगदरी बारापाल, ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर से शाम तक उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। नशे की हालत में उसने बताया कि उसका काका लक्ष्मण अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था और उसे सबक सिखाना जरूरी है। इसके बाद दीपक ने अपने साथी ईश्वर (21) पुत्र भंवरलाल, निवासी गमाणा फला, जोगदरी बारापाल के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश रची। रात में दोनों ने चाकू और लाठियों से लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उनसे घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इन पुलिसकर्मियों ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पूरे मामले के खुलासे में उपनिरीक्षक अर्जुनलाल, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कालूलाल, हेड कांस्टेबल नंदकिशोर पंड्या, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह, दिनेश कुमार, शैतानराम तथा साइबर सेल के कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation MLSU कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा बोले- विरोध का अधिकार है, लेकिन राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं सविना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा, पत्थरों से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त