24 News update हनोई/नई दिल्ली, 11 जुलाई। वियतनाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक पर्यटक स्पीडबोट पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। स्पीडबोट भारतीय पर्यटकों को होन मे रुट न्गोआई (Hon May Rut Ngoai) द्वीप की सैर कराकर वापस ला रही थी। इसी दौरान तट से करीब 400 मीटर पहले नाव पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई यात्री नाव के अंदर फंस गए, जिससे बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद नौकाओं ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य बचाव एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों और यात्रियों में अधिकांश आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
भारतीय दूतावास ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि वह वियतनाम के स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर:
+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414
फु क्वोक द्वीप और इसके आसपास के द्वीप अपने स्वच्छ समुद्र, सफेद रेतीले समुद्र तट और कोरल रीफ डाइविंग के लिए विश्वभर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। यहां पर्यटक आमतौर पर एन थोई (An Thoi) बंदरगाह से स्पीडबोट के जरिए विभिन्न द्वीपों की सैर करते हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading