24 News Update उदयपुर, 10 जून। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को उदयपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण और आमजन को राहत देने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “महंगाई की मार नहीं सहेंगे”, “गैस की कीमतें कम करो” और “रसोई का बजट बिगाड़ने वाला अन्याय बंद करो” जैसे नारों के जरिए विरोध दर्ज कराया। इसके बाद राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रसोई गैस सहित आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ रहा है, इसलिए सरकार को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस आमजन की आवाज बनकर महंगाई के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।प्रदर्शन में महिला कांग्रेस महासचिव परवीन कौसर, ब्लॉक अध्यक्ष नेहा कुमावत, रेखा डांगी, शहनाज बानो, मुस्कान खान, सहर जहां, शहनाज हुसैन, सीमा पंचोली, मधु सालवी, शांता प्रिंस, प्रदेश महासचिव हितांशी शर्मा, प्रदेश सचिव नादीरा बानो, यास्मीन बानो, सुरेश सोलंकी, हिदायतुल्लाह, गौरव प्रताप सिंह, प्रतीक नागर, हर्षवर्धन सिंह सहित कांग्रेस और महिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घर-घर पहुंच रही हल्दीघाटी विजय की गौरव गाथा, 17 जून की राष्ट्र चेतना संकल्प सभा के लिए तेज हुई तैयारियां सहकारी विभाग के कार्यालयों में योग और हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प