• – खुशियों का बाजार, थैलेसीमिया जागरूकता, सिलाई प्रशिक्षण, डॉक्टर-सीए सम्मान और सडक़ सुरक्षा अभियान से सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

24 News Update उदयपुर, 7 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि “खुशियों का बाजार” कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 140 महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को लगभग 540 ब्रांडेड वस्त्रों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन किट एवं वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए छातों का वितरण भी किया गया, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों को सुगमता से कर सकें। इसी क्रम में अंबामाता राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में थैलेसीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज की आचार्य डॉ. अनुराधा सनाढ्य ने थैलेसीमिया के कारण, बचाव एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार विवाह से पूर्व कुंडली मिलाई जाती है, उसी प्रकार भावी दंपत्तियों को थैलेसीमिया की जांच भी अवश्य करवानी चाहिए, क्योंकि यह एक अनुवांशिक बीमारी है और समय पर जांच से भविष्य में स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण संभव है। इस अवसर पर अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने पर्यावरण संरक्षण एवं वित्तीय समावेशन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
केंद्र के सचिव वीर सुरेश बड़ीवाल ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सडक़ सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। स्वराज जैन ने “झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” विषय पर प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया। वीर संजय बड़ाला ने प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने की सीख दी।
अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एवं विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में 20 महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर द्वारा 2 जुलाई को डॉक्टर डे एवं सीए डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके समाज एवं राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के निर्देशानुसार 5 जुलाई को “वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत उदयपुर केंद्र के पदाधिकारियों ने दिल्ली गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आमजन को जागरूक किया। इस दौरान बैनर के माध्यम से लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने तथा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।
महावीर इंटरनेशनल द्वारा 1 जुलाई से 14 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि उदयपुर केंद्र ने सेवा पखवाड़े के केवल पाँच दिनों में ही 28 सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण कर समाज सेवा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कार्यक्रमों में अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा, सचिव वीर सुरेश बड़ीवाल, जोन सचिव वीर राजकुमार नलवाया, वीर कमल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष वीर अशोक खुर्दिया, वीर संजय बड़ाला, ऋतु विलास विकास समिति के महामंत्री भावेश गंगावत, रमेश वगैरिया, किरण सोनी, अनीता हाथी, शीलू सुराणा सहित महावीर इंटरनेशनल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading