24News Update उदयपुर। शहर के सुहलका भवन में रविवार, 5 जुलाई 2026 को आयोजित 4वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। एकेडमी ने प्रतियोगिता की प्रतिष्ठित मेवाड़ कप बिग ट्रॉफी अवार्ड भी अपने नाम कर उदयपुर और पूरे मेवाड़ का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा रहे। देशभर से करीब 200 खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उदयपुर की कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबलों में दमदार खेल दिखाया। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर एकेडमी ने ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया और मेवाड़ कप बिग ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। एकेडमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उदयपुर सहित पूरे मेवाड़ में खुशी का माहौल है। विजेता टीम का प्रशिक्षण एवं नेतृत्व सेंसाई मनस्वी सोनवाल और सेंसाई भविष्य राज सोनवाल ने किया। दोनों प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एकेडमी का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस थाना मावली की कार्रवाईः अवैध मादक पदार्थ एमडी का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने सेवा पखवाड़े में रचे जनसेवा के नए आयाम, पांच दिनों में पूरे किए 28 सेवा प्रकल्प