24 News Update उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की ओर से आगामी 21 और 22 जून को होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री त्रिमेस के तत्वावधान में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में समाज के बहुप्रतीक्षित “श्री त्रिमेस बहुउद्देश्यीय एवं बहुमंजिला भवन” के भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में 21 जून को महारुद्र आयोजन तथा 22 जून को प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय बहुमंजिला भवन के भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाजजनों ने दोनों आयोजनों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय श्री त्रिमेस के राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता उदयपुर शहर अध्यक्ष पवन अमरावत ने की। विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मीनारायण पंड्या, अनिल पंड्या, विनोद पानेरी, रविंद्र उपाध्याय, गोमती शंकर पंड्या और महेश जोशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। समाज के वरिष्ठजनों और पंच महानुभावों ने अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान समाज सेवा में सक्रिय पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।उदयपुर शहर अध्यक्ष पवन अमरावत और लक्ष्मीनारायण पंड्या ने समाज के प्रत्येक परिवार से भूमि पूजन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित भवन भविष्य में सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या ने अपने संबोधन में समाजजनों से दोनों कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और संगठन की नई पहचान बनेगा।बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। भोजन, टेंट, पार्किंग, धर्मशाला, होटल, मंच सज्जा, पेयजल, यातायात और प्रशासनिक अनुमति सहित विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। महिला मंडल की ओर से लक्ष्मी बाई त्रिवेदी, पुष्पा त्रिवेदी, रीता त्रिवेदी, माया त्रिवेदी, सीमा पांडे और हर्षलता पंड्या ने भी सहभागिता निभाई।बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के प्रत्येक परिवार तक व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पहुंचाया जाएगा और पीले चावल देकर सपरिवार आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रीता त्रिवेदी ने किया, जबकि अंत में हेमंत पांडे ने आभार व्यक्त किया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फैक्ट्री में मौत का धमाका: बॉयलर फटा, दो मजदूरों की जिंदगी राख हुई, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन लानत है सिस्टम पर, एक तरफ जल पूजन और खोखले भाषण दूसरी तरफ जल—कुंडों में बुझती ज़िंदगियां!!! मजाक चल रहा है