24 News Update उदयपुर। रीको इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक फैक्ट्री के भीतर हुआ धमाका दो परिवारों की दुनिया उजाड़ गया। काम के दौरान बॉयलर में हुए भीषण ब्लास्ट ने ऐसा कहर बरपाया कि दो मजदूरों की जान चली गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि देर रात से लेकर गुरुवार तक एमबी अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर गुस्सा, आक्रोश और इंसाफ की मांग का माहौल बना रहा।हादसे में गोगुंदा क्षेत्र के बडूंदिया गांव निवासी भंवर सिंह झाला और माधुलाल गमेती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक बॉयलर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद मजदूरों में भगदड़ मच गई। हादसे में माधुलाल गमेती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल भंवर सिंह झाला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली।घटना के बाद मृतकों के परिजनों और समाज के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री संचालक मौके से गायब हो गया और जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करता रहा। इसके बाद प्रतापनगर थाना पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची।गुरुवार को एमबी अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर करणी सेना सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा और शव नहीं उठाए जाएंगे।करणी सेना के अर्जुन सिंह चुंडावत ने कहा कि फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। मजदूरों की जान जाने के बाद अब सिर्फ औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि जिम्मेदार लोगों पर कठोर कदम उठाने की जरूरत है।दोपहर बाद अस्पताल परिसर में प्रदर्शनकारियों की डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ और प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित के साथ वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुकन्या समृद्धि योजना में लाभ का झांसा देकर महिला से धोखाधड़ी, डबोक थाने में मामला दर्ज 21 जून को महारुद्र, 22 जून को बहुमंजिला भवन का भूमि पूजन: श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप