24 News Udpate उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने के मिशन के तहत रखरखाव अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस योजना में उदयपुर क्षेत्र के मदार और उमरड़ा को केंद्र में रखते हुए नई पिट लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय रेल संचालन को सीधा लाभ मिलेगा।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए समय पर रखरखाव अत्यंत आवश्यक है और इसी उद्देश्य से रेलवे अपने मेंटिनेंस नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे के अधीन 22 पिट लाइनें संचालित हैं, जिन पर ट्रेनों का प्राथमिक रखरखाव किया जाता है।अब मिशन मोड में रेलवे द्वारा 20 नई पिट लाइनों का निर्माण शुरू किया गया है। उदयपुर क्षेत्र में मदार में 1 और उमरड़ा में 2 नई पिट लाइनें विकसित की जा रही हैं, जिससे यहां ट्रेनों के मेंटिनेंस की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके अलावा लालगढ़ में 4, श्रीगंगानगर में 2, हिसार में 2, सूरतगढ़ में 2, खातीपुरा में 4, बाड़मेर में 1 और जैसलमेर में 2 पिट लाइनों का निर्माण किया जा रहा है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विस्तार से रखरखाव क्षमता लगभग दोगुनी हो जाएगी, जिससे रेल संचालन भी प्रभावी रूप से बढ़ेगा। इसका सीधा असर नए रेल संचालन पर पड़ेगा और भविष्य में नई ट्रेनों की शुरुआत के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।इसके साथ ही, उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी दीर्घकालिक योजना के तहत 10 और पिट लाइनों के निर्माण की रणनीति पर काम कर रहा है, जो फिलहाल स्वीकृति और योजना के विभिन्न चरणों में है। रेलवे का मानना है कि इस तरह के अवसंरचनात्मक विस्तार से परिचालन दक्षता में सुधार होगा और क्षेत्र में बढ़ते रेल यातायात को संभालने के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घासा थाना पुलिस का खुलासा: हाईवे से जालियां चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक-बाइक जब्त उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासकीय मंडल बैठक उदयपुर में सम्पन्न, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण निर्णय