24 News Update उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को सूरजपोल स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की मजबूत नींव हैं, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा।
मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाती है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की रिपोर्ट सीधे पीसीसी वॉर रूम तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन और चुनावों में प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए रघुवीर सिंह मीणा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने से स्थानीय निकायों को केंद्र से मिलने वाली करोड़ों रुपए की अनुदान राशि प्रभावित हुई, जिससे गांवों और शहरों के विकास कार्य बाधित हुए। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय की दखल के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला ने भी पदाधिकारियों से स्थानीय निकाय चुनावों में संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा ने नगर निगम, नगरपालिकाओं, पंचायत समितियों और जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और संवाद तेज करने की बात कही।
बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आंदोलन) के अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान भूमि विकास बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष मथुरेश नागदा का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
बैठक में रघुवीर सिंह मीणा, ताराचंद मीणा, लाल सिंह झाला, हीरालाल दरांगी, कचरू लाल चौधरी, सुरेश सुथार, प्रो. दरियाव सिंह चुंडावत, रामलाल गायरी, जयप्रकाश वाणावत, मथुरेश नागदा, मोड़ सिंह सिसोदिया, भगवती डांगी, डॉ. कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. कौशल नागदा, दिनेश औदिच्य, राम सिंह चदाणा, दिनेश मीणा, रूपलाल मीणा, राजेंद्र गोखरू, चंद्रशेखर मेनारिया, खेमराज मीणा, रायसा राम खेर, सत्यनारायण अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, लच्छीराम गुर्जर, कमला परमार, राधा देवी परमार, पुष्पा मीणा, कमलेश पटेल, प्रवीण सालवी, लक्ष्मीलाल सोनी, फारुख कुरैशी, कांतिलाल पटेल, टीटू सुथार, थावरचंद डामोर, भूपेंद्र चौहान, चंपालाल मीणा, नवीन डामोर और भाभाराम खेर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन डॉ. संजीव राजपुरोहित ने किया तथा आभार जयप्रकाश वाणावत ने व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading