24 News Update उदयपुर, 27 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत की बैठक फतेहनगर में आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर मंथन के साथ विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। नवीन पदाधिकारियों की घोषणा प्रांत मंत्री कौशल गोड़ ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक की जानकारी उदयपुर महानगर के प्रचार प्रमुख डॉ. चंद्रप्रकाश देखावत ने दी।घोषित दायित्वों के अनुसार गोपाल जी को विभाग मंत्री बनाया गया। गोपाल जी कोटिया और विनोद जी चित्तौड़ा को उपाध्यक्ष, सुशील जी जांगिड एवं गजेंद्र सिंह देवड़ा को सह मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं पंकज जी गुज्जर, मनीष जी पटेल और हार्दिक जी भट्ट को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।महिला इकाई में भावना वर्मा और कविता नागदा को मातृशक्ति सह संयोजिका, पूजा वर्मा को दुर्गावाहिनी संयोजिका तथा कुमारी पलक साहू को सह संयोजिका बनाया गया। इसके अलावा आलोक जी को सह सत्संग प्रमुख और भूपेंद्र गांधी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर का संगठनात्मक विस्तार और सेवा गतिविधियां नई गति प्राप्त करेंगी।प्रांत मंत्री कौशल गोड़ ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज सेवा, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन और संगठन भावना के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मारपीट, लूट और फिर पुलिस पर सवाल: पहले आरोपियों को छोड़ दिया, तीन दिन बाद ‘अज्ञात’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली??? निकाय और पंचायत चुनाव विधानसभा-लोकसभा की नींव, कांग्रेस अभी से जुटे: रघुवीर सिंह मीणा