24 News Update जयपुर, 27 जुलाई। राजस्थान पुलिस के भावी नेतृत्व को आधुनिक पुलिसिंग की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज पुलिसिंग केवल पारंपरिक अपराधों तक सीमित नहीं रह गई है। साइबर क्राइम, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अपराध, ड्रोन ड्रॉपिंग और सीमावर्ती सुरक्षा जैसे नए खतरे पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। ऐसे में अधिकारियों को तकनीकी रूप से दक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील बनकर काम करना होगा।
राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए), हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ आयोजित संवाद सत्र में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बदलते अपराध परिदृश्य को समझना और समय के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखना प्रभावी पुलिसिंग की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई कानूनसम्मत, निष्पक्ष, जवाबदेह और जनहित केंद्रित होनी चाहिए, क्योंकि सरकार के साथ-साथ आमजन की नजर भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर रहती है। उन्होंने अधिकारियों से राजस्थान पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का अध्ययन कर अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
डीजीपी ने नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—का गहन अध्ययन कर उनके अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
एनपीए के डीआईजी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्टडी टूर पर पहुंचे प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने संवाद के दौरान आधुनिक पुलिसिंग, नेतृत्व, समन्वय और भविष्य की चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन., वी.के. सिंह, एस. सेंगाथिर, संजीव नार्जरी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद सत्र में भविष्य की पुलिसिंग को तकनीक, कानून और जनविश्वास के समन्वय से अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading