उदयपुर। बेडवास स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब रिहाइशी इलाके में एक लेपर्ड घूमता नजर आया। करीब सवा तीन बजे लेपर्ड की मौजूदगी सामने आने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। इसी दौरान आसपास मौजूद कुत्तों के अचानक भौंकने से लेपर्ड घबरा गया और पास की झाड़ियों में जाकर छिप गया। लेपर्ड के काफी देर तक इलाके में मौजूद रहने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई। लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्क नजर आए। क्षेत्रवासियों के अनुसार लक्ष्मी नगर कॉलोनी और आसपास के इलाके में लेपर्ड की आवाजाही पहले भी कई बार देखी जा चुकी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के चलते रात के समय लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहाइशी क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार आवाजाही से कभी भी अप्रिय स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में वन विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में निगरानी और गश्त बढ़ानी चाहिए।क्षेत्रवासियों ने वन विभाग और प्रशासन से लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है। लोगों ने नियमित गश्त बढ़ाने और लेपर्ड की मौजूदगी वाले स्थानों की निगरानी करने की भी मांग उठाई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अधिवक्ताओं पर हमले से भड़का आक्रोश, कोर्ट में न्यायिक कामकाज का बहिष्कार बेदला में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध चारदीवारियां जमींदोज