24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। गोगुंदा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से ग्रामीणों को दहशत में डालने वाला आदमखोर लेपर्ड (तेंदुआ) आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। यह वही क्षेत्र है, जहां बीते 48 घंटे में चार लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। वहीं, घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अन्य लेपर्ड मृत अवस्था में मिला, जिसके आपसी संघर्ष में मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।चलवा गांव में पिंजरे में कैद हुआ लेपर्डरविवार सुबह चलवा गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों में से एक में तेंदुआ खुद ही फंस गया। पिंजरे में कैद होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लेपर्ड को सुरक्षित सज्जनगढ़ सेंचुरी भेजा, जहां उसका इलाज और निगरानी की जा रही है।वन विभाग ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब आधा दर्जन लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया है। ग्रामीणों की मांग पर यहां चार पिंजरे लगाए गए थे। अब बाकी लेपर्ड को पकड़ने के लिए भी प्रयास जारी हैं।आपसी संघर्ष में एक मेल लेपर्ड की मौतइसी इलाके के नांदेशमा-चलवा मार्ग के पास जंगल में एक मेल लेपर्ड का शव मिला। वन विभाग की प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो तेंदुओं के बीच संघर्ष में उसकी मौत हुई।ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात जंगल की ओर से संघर्ष की आवाजें सुनाई दी थीं। रविवार सुबह घाटी क्षेत्र में एक छोटे तेंदुए की बॉडी मिली।सूचना पर पहुंचे वन अधिकारी नरेंद्रपुरी गोस्वामी और टीम ने शव को उदयपुर पशु चिकित्सालय भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मंदिर में पूजा करते समय हुआ हमलाशनिवार दोपहर नांदेशमा के चलवा चौकी गांव में ओबरा निवासी चेतन सिंह पुत्र डालू सिंह और गजेंद्र सिंह पुत्र कालू सिंह घर के बाहर स्थित मंदिर में पूजा कर रहे थे।इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने पीछे से चेतन सिंह पर झपट्टा मार दिया और गले से दबोच लिया।साथ ही पास बैठे गजेंद्र सिंह पर भी हमला किया। चेतन सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए के जबड़े में हाथ डालकर खुद को छुड़ाया। दोनों घायल युवकों को ग्रामीणों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।चलावड़ा इलाके में भी देखा गया तेंदुआ, एक और ग्रामीण घायलउसी रात नांदेशमा के चलावड़ा इलाके में भी तेंदुए का मूवमेंट देखा गया। यहां उसने रूपलाल पुत्र भंवरलाल गमेती पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को भी तेंदुए ने एक पालतू पशु और बाइक सवार पर हमला किया था। देर रात तीसरे व्यक्ति को घायल अवस्था में गोगुंदा अस्पताल लाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने महाराणा भूपाल अस्पताल में नई अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया 10 हजार दीपों से जगमगाया प्रताप गौरव केन्द्र, महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, रंगीन आतिशबाजी से सजा आकाश