24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार शाम प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ 10 हजार दीपों की आलोक सज्जा से नहा उठा।वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया, जिसके बाद पूरी पहाड़ी जगमग हो उठी। दीपोत्सव के उपरांत रंगीन आतिशबाजी ने आकाश को आलोकित कर दिया और दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। इस अवसर पर महाराणा प्रताप और हल्दीघाटी युद्ध पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष अशोक सिंह मेतवाला ने किया। इस दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के उपाध्यक्ष सुभाष भार्गव, उपाध्यक्ष मदन टांक, महामंत्री पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित और मंत्री महावीर चपलोत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं और शहर के परिवारों ने पूरे परिसर में दीप जलाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विशेष दीपोत्सवप्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केन्द्र के 100 अलग-अलग कोनों में 100-100 दीपक प्रज्वलित किए गए।उन्होंने बताया कि यह वर्ष हल्दीघाटी विजय का 450वां वर्ष भी है, जिसे ध्यान में रखते हुए मेवाड़ के वीरों के शौर्य, पराक्रम और इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है, जो आगे भी जारी रहेगी। विद्युत सज्जा और आतिशबाजी ने बढ़ाई शोभादीपोत्सव के अवसर पर सम्पूर्ण परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद हुई शानदार आतिशबाजी ने दीपों की रौनक को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, संस्कृति और गौरव की झलक हर कोने में नजर आई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुंदा में दहशत फैलाने वाला लेपर्ड पकड़ा, कुछ दूरी पर एक मृत तेंदुआ भी मिला आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज के पावन सानिध्य में विद्वत सम्मान समारोह संपन्न