24 NEWS UPDATE. सवाई माधोपुर। करवा चौथ की रात चंद्र दर्शन की तैयारी कर रही एक महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। महिला घर के आंगन में खड़ी होकर चांद देख रही थी, तभी अचानक झपटे लेपर्ड ने उसके पैर पर नाखून गड़ा दिए। हमले में टोडरा गांव निवासी संध्या बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सवाई माधोपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर भय का माहौल है। शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा वन्यजीवघटना सवाई माधोपुर जिले की फलोदी रेंज के टोडरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, करवा चौथ की रात संध्या बैरवा घर के आंगन में चंद्र दर्शन के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे लेपर्ड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के घायल होने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद वन्यजीव मौके से भाग गया। हमले से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांगघटना के बाद टोडरा सहित आसपास के गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आबादी के नजदीक वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बढ़ाना जरूरी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानसिक स्वास्थ्य पर व्यक्तिगत परामर्श के सकारात्मक प्रभावों पर थाईलैंड में प्रस्तुत किया शोध विधानसभाध्यक्ष देवनानी से मिला पालीवाल ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल