उदयपुर । उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति एवं हलवाई एसोसिएशन, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे ग्राउंड, ठोकर चौराहा, उदयपुर में आयोजित दो दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता “यू.सी.डी.एस. क्रिकेट कप” का शुभारंभ हुआ। इस भव्य आयोजन के उद्घाटनकर्ता के रूप में जे.पी. बंसल जी, निम्बाराम पटेल, ललित साहू, यश कुमार साहू, मनीष अरोड़ा, श्रवण गुर्जर, चंद्रवीर सिंह , गौरव महावीर जी और अशोक जी अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि ट्रॉफी अनावरणकर्ता के रूप में नरेंद्र पालीवाल एवं तुलसीराम जी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 6 मुकाबले खेले गए, जिसमें सभी टीमों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया। पहले दिन खेले गए मैचों के परिणामों के तहत, रॉयल्स किंग और आर.के. वारियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल्स किंग ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि मेवाड़ टाइगर्स और एस.के. वारियर्स के मध्य हुए दूसरे मैच में मेवाड़ टाइगर्स विजयी रही। इसके अलावा, साहू सुपर किंग और मेवाड़ पैंथर्स के बीच हुए तीसरे मुकाबले में साहू सुपर किंग ने बाजी मारी, और चौथे मैच में मेवाड़ टाइगर्स ने रॉयल्स किंग को हराकर एक बार फिर अपनी जीत का परचम लहराया। पाँचवें मैच में मेवाड़ वारियर्स और मेवाड़ पैंथर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मेवाड़ वारियर्स ने शानदार जीत हासिल की, तथा छठे व दिन के अंतिम मुकाबले में आर.के. वारियर्स और एस.के. वारियर्स के बीच एस.के. वारियर्स ने जीत दर्ज की। इस सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष कमल गुर्जर, महासचिव डॉ. नरेश बंदवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश खण्डेलवाल, खेल मंत्री हेमेन्द्र शर्मा तथा संयोजकगण धर्मपाल शर्मा, नरेश वैष्णव, सुरेश गुर्जर, सुंदर सुथार एवं कमलेश माली की सक्रिय भूमिका रही। प्रतियोगिता के इस आयोजन से खेल प्रेमियों और कैटरिंग एवं हलवाई व्यवसाय से जुड़े सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉक्टर दंपती को “डिजिटल अरेस्ट” कर 76 लाख की ठगी, पुणे का आरोपी ठाणे से गिरफ्तार, आतंकी गतिविधि व मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की दी थी धमकी, कंपनी के खाते में आए 50 लाख, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार उदयपुर के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम, एक दिन में चांदी 10,800 और सोना 3,900 रुपए टूटा; त्योहारी सीजन में खरीदारी का मौका, तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक