24 News Update भीलवाड़ा. भीलवाड़ा के आसींद में सोमवार को करीब 2 किलोमीटर के एरिया में लेपर्ड ने एक बच्चे सहित 8 लोगों पर अटैक किया। लेपर्ड ने बच्चे की पीठ पर गहरे जख्म कर दिए। बुजुर्ग की आंख नोच डाली। वहीं, घर में घुसकर एक महिला के सिर पर काट खाया। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही आसींद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेपर्ड 8 लोगों पर हमला करने के बाद एक घर में घुस गया और अंदर चहलकदमी करने लगा। इस बीच वह घर के बाथरूम में घुसा तो वन विभाग की टीम ने गेट के कुंदी लगा दी। रेस्क्यू के लिए उदयपुर से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। झाड़ियों से निकलकर मासूम पर किया अटैक लेपर्ड ने नूवालिया गांव में बच्चे पर अटैक किया। नूवालिया निवासी सोनू भील ने बताया- सोमवार सुबह करीब 10 बजे मेरा बेटा राजवीर (12) खेत में बकरियां चरा रहा था। इस दौरान एक लेपर्ड अचानक झाड़ियों से निकलकर उस पर झपट पड़ा। उसकी पीठ, गर्दन सहित कई जगहों पर पंजा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मैं पास ही खेत में काम कर रहा था। बेटे की चीखने की आवाज सुनकर दौड़ा। मेरे साथ मौजूद गणेश भील व सुरेश भील ने मिलकर पत्थर और लाठियों से लेपर्ड को भगाया। लहूलुहान हालत में राजवीर को बाइक पर बैठाकर फौरन आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग की आंख नोच डाली इसके बाद लेपर्ड ने थारेला निवासी नेनु भील (60) और नूवालिया निवासी पानी देवी बलाई पर अलग-अलग जगह हमला किया। दोनों को घायल अवस्था में दौलतगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद नेनु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों के अनुसार- लेपर्ड ने नेनु भील की आंख नोच डाली। आंख और उसके आसपास गहरे घाव हैं, जिन पर टांके लगाए गए हैं। जबकि सिर पर भी गहरे जख्म हुए हैं। घर में घुसकर दो महिलाओं पर हमला राजवीर पर हमले की घटना से करीब एक किलोमीटर दूर नूवालिया गांव में एक घर में घुसकर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे लेपर्ड ने दो महिलाओं पर अटैक कर दिया। हमले में लीलादेवी और प्रेमदेवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि प्रेमदेवी पर पीछे से सिर पर हमला किया गया। परिजन के शोर मचाने पर लेपर्ड भाग गया। घायल महिलाओं को दौलतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है। लेपर्ड को बाथरूम में किया बंद महिलाओं पर अटैक के कुछ देर बाद लेपर्ड ने करीब एक किलोमीटर दूर मानाबा का खेड़ा गांव में तीन और लोगों पर हमला किया। इसके बाद वह एक घर में घुस गया। तीनों घायलों का इलाज दौलतगढ़ के अस्पताल में जारी है। वनपाल नंदलाल गुर्जर ने बताया- मानाबा का खेड़ा गांव में 3 लोगों पर अटैक करने के बाद लेपर्ड कूपाराम पुत्र रूपालाल के घर में घुस गया। जान बचाने के लिए परिवार के लोगों ने दौड़कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। घर में टहल रहे लेपर्ड का वीडियो बनाते समय उसने हमला करने प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर लेपर्ड को घर के बाथरूम में बंद कर दिया गया है। रेस्क्यू के लिए उदयपुर से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं। लेपर्ड को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा उधर, सुबह बच्चे पर लेपर्ड के हमला करने के बाद वन विभाग की टीम ने घटना स्थल के पास पिंजरा लगा दिया। सहायक वनरक्षक नंदलाल गुर्जर ने बताया था कि घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया है। जल्द ही लेपर्ड को पकड़ लिया जाएगा। ग्रेनाइट के मलबे बने लेपर्ड के ठिकाने ग्रामीण पोखर गुर्जर ने बताया- दौलतगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह फैले ग्रेनाइट के मलबे लेपर्ड के ठिकाने बन चुके हैं। लेपर्ड लंबे समय से बकरियों का शिकार कर रहा था। लेकिन, यहां पहली बार इंसानों पर हमला हुआ है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या का मुख्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर,डंपर से कुचलकर हत्या के 15 दिन बाद आत्मसमर्पण, 20 हजार का था इनाम भारतीय क्रिकेटर आवेश खान ने अजमेर शरीफ दरगाह में दी हाजरी, मांगी दुआ