24 News Update. खेरवाड़ा, मोड़ (मेवाड़ा) कलाल समाज सेवा संस्थान (11 इकाई), डूंगरपुर की जनरल बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की नवीन सामाजिक रीति-रिवाज एवं नियमावली का विमोचन किया गया। साथ ही पारिवारिक विवाद एवं सामाजिक नियम उल्लंघन से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की सामाजिक स्तर पर सुनवाई कर उचित निर्णय लिए गए।कार्यक्रम में जनरल अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल, संरक्षक नगीन लाल कलाल, सभाध्यक्ष भरत लाल, पूर्व अध्यक्ष चिमनलाल कलाल, मांगीलाल खेमारू, पूर्व संरक्षक रमण लाल नवाडेरा, सह-संरक्षक गणपत लाल अनसोल, चंदूलाल बोरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कलाल, उपाध्यक्ष रामलाल थाना, अमित खेरवाड़ा, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष रेखा देवी सहित 11 इकाइयों के प्रमुख, संरक्षक, केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।नवीन सामाजिक नियमावली का विमोचनसमाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने नवीन सामाजिक नियमावली का विधिवत विमोचन किया। वक्ताओं ने कहा कि समय के साथ सामाजिक व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए ऐसी नियमावली का पालन जरूरी है, जिससे समाज में एकरूपता, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा मजबूत हो।पारिवारिक विवादों की सामाजिक स्तर पर सुनवाईबैठक में प्राप्त पारिवारिक विवाद एवं सामाजिक नियम उल्लंघन संबंधी प्रकरणों पर गंभीरता एवं निष्पक्षता से सुनवाई की गई। सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। पारिवारिक विवादों की सुनवाई के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र खेरवाड़ा, सह-संरक्षक गणपत लाल अनसोल, उपाध्यक्ष आर.टी. पटेल चितरोड़ी एवं हवचन्द संचिया के नेतृत्व में समितियां गठित की गईं। समितियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर प्रकरणों की जांच की तथा सामाजिक रीति-रिवाज एवं नियमावली के अनुरूप उचित निर्णय लिए।मर्यादित आचरण एवं सामाजिक एकता का आह्वानजनरल अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल ने समाजबंधुओं से धार्मिक मान्यताओं एवं सामाजिक परंपराओं का सम्मान करते हुए निर्धारित नियमावली के अनुसार मर्यादित आचरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक उन्नति के लिए सभी समाजबंधुओं की सकारात्मक भागीदारी आवश्यक है। आपसी सहयोग, अनुशासन, शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक एकता के माध्यम से समाज को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि नवीन सामाजिक नियमावली का उद्देश्य किसी व्यक्ति पर अनावश्यक प्रतिबंध लगाना नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, समानता, अनुशासन, सामाजिक मर्यादा एवं पारिवारिक एकता को मजबूत करना है।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ. मोहन लाल कलाल एवं सचिव कल्पेश कलाल ने किया। अंत में सभाध्यक्ष भरत लाल, खेरवाड़ा ने सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं एवं छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया वीसी के माध्यम से संवाद