24 News Update उदयपुर. के जी फाउंडेशन एवं गीतांजलि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दिनांक 7 जून को ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक वृहद निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन होगा |गट्टानी फाउंडेशन की चीफ केयरटेकर डॉ श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि स्वर्गीय के जी गट्टानी की स्मृति में अयोज्या इस शिविर में हृदय रोग, जोड़ एवं गठिया रोग, हार्मोनल रोग, स्त्री रोग, मनोरोग, नाक कान गला रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, गुर्दा एवं मूत्र रोग, दंत रोग के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे | इनके साथ जूनियर डॉक्टर व टेक्नीशियन की टीम मय उपकरण के निशुल्क जांच भी करेगी | उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लेवें व स्वास्थ्य जीवन व्यतीत करें|शिविर के सफल संचालन हेतु आज 3 जून को ओरिएण्टल पैलेस इनारा हाल में मुस्कान क्लब कार्यकारिणी सदस्यों की अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर श्रद्धा गट्टानी ने की | मीटिंग में शिविर की सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई व क्रियान्वयन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गयी | मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि मीटिंग में भाग लेने वालों में सूरजमल पोरवाल, के के त्रिपाठी, एमपी माथुर, नरेश शर्मा, अशोक कुमार चौबीसा, श्याम सुंदर शर्मा, सुनीता शर्मा, नीरू मिश्रा, विमल शर्मा, आर सी जोशी, भगवती इंद्रावत, राजेंद्र सनाढ्य, विजय शर्मा उपस्थित रहे| Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गर्मी की छुट्टियों में यात्री भार देखते लगाए एक्स्ट्रा डिब्बे,रेलवे ने दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर के लिए अतिरिक्त डिब्बे लगाने की घोषणा की पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर आएंगे:पंडित दीनदयाल एकात्म मानवदर्शन हीरक जयंती समारोह में होंगे शामिल