24 News Update Udaipur. पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति जयपुर, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर एवं भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवदर्शन हीरक जयंती समारोह उदयपुर में होगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 4- 5 जून को उदयपुर के बीएन कैंपस में किया जा रहा है। इस संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में देशभर के विद्वान, वक्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहनलाल छीपा ने बताया कि एकात्म मानव दर्शन की विकास यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वीकृत राष्ट्रवाद की अवधारणा से प्रारंभ होती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजस्थान में एकात्म मानवदर्शन का प्रतिपादन महाराणा प्रताप की जन्मभूमि उदयपुर से किया। यह बीज मंत्र आगे चलकर भारतीय जनसंघ के सिद्धांत एवम नीति का अधिकृत दस्तावेज बना। इस वैचारिक विकास प्रक्रिया में सर्वाधिक योगदान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिक्षा वर्गों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए बौद्धिक वर्गों का रहा। इसी संदर्भ में राजस्थान संघ शिक्षा वर्ग में 4-5 जून 1964 को उदयपुर के भूपाल नोबल्स कॉलेज में दिए गए व्याख्यानों का रहा। मुंबई में 1965 से शुरू हुई थी एकात्म मानव दर्शन पर चर्चा उन्होंने बताया कि मुंबई में एकात्म मानवदर्शन सिद्धांत पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 22-25 अप्रैल 1965 कुल 4 भाषण दिए और तब से एकात्म मानव दर्शन पर चर्चा प्रारंभ होने लगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानव दर्शन की अवधारणा को प्रचलन में आए 60 वर्ष हो गए हैं। इस वर्ष देशभर में एकात्म मानव दर्शन के प्रतिपादन की हीरक जयंती समारोह आयोजित करने का निश्चय लिया गया है जिसके अंतर्गत देशभर में 4 बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निश्चित हुआ है। जनार्दन राय नागर विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में दोनों दिन संध्या में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल होंगे शामिल संगोष्ठी के प्रथन दिन 4 जून के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे। मुख्य वक्ता एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा रहेंगे। वहीं द्वितीय दिवस के सार्वजनिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के राजपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य मुकुल कानिटकर होंगे। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संगोष्ठी में संपूर्ण भारत के चयनित शोधार्थियों के शोध पत्रों का वाचन होगा। राजस्थान में एकात्म मानव दर्शन के उद्भव के साक्षी महानुभावों को भी सम्मानित किया जाएगा साथ ही कार्यक्रम में अमित व्यास एवं साथियों द्वारा दीनदयाल जी पर आधारित लघु नाटिका की भी प्रस्तुति दी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वर्गीय के जी गट्टानी स्मृति चिकित्सा शिविर शनिवार 7 जून को प्रातः 10:00 से दोपहर 1:30 बजे तक खेरोदा में ग्रामीणो में आक्रोश, बाजार बंद, रैली निकाली:765 केवी सब-स्टेशन लगाने का विरोध किया, बोले हमारी कृषि भूमि बंजर हो जाएगी