24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष श्याम भट्ट ने NH-927A के अंतर्गत भूमि अधिग्रहित होने वाले किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है।श्याम भट्ट ने बताया कि हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है और उस पर यातायात भी सुचारु रूप से चल रहा है, लेकिन जिन किसानों की भूमि इस परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी, वे आज भी अपने वैधानिक मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संबंधित अधिकारियों द्वारा “टेक्निकल एरर” का हवाला दिया जा रहा है। यदि वास्तव में तकनीकी त्रुटि है तो यह स्पष्ट होना चाहिए कि वह त्रुटि क्या है, उसका समाधान अब तक क्यों नहीं हुआ और इसके लिए जवाबदेह कौन है। श्याम भट्ट ने कहा कि इस पूरे मामले में कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं— क्या सभी पात्र किसानों का सत्यापन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया? क्या तकनीकी त्रुटि के नाम पर पात्र किसानों को भुगतान से वंचित रखा जा रहा है? क्या किसी अपात्र व्यक्ति को अनुचित लाभ पहुंचने की आशंका से इनकार किया जा सकता है?उन्होंने कहा कि किसान केवल अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा देना सरकार एवं संबंधित विभागों की कानूनी जिम्मेदारी है।श्याम भट्ट ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े संबंधित विभागों एवं राज्य सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए और सभी पात्र किसानों को बिना किसी देरी के उनका वैधानिक मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं प्रशासनिक लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। किसानों को बार-बार आश्वासन और “तारीख पर तारीख” नहीं, बल्कि समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, ‘या हुसैन’ के नारों से गूंजा सागवाड़ा