24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग स्थित लोहारिया तालाब के सामने कान्हडदास धाम बड़ा रामद्वारा में शाहपुरा धाम के रामस्नेही संत केवलराम एवं संत कीर्तिराम के सान्निध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ निर्जला एकादशी मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया।संत केवलराम ने प्रवचन में कहा कि सभी 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी का सर्वोच्च स्थान है। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि बिना जल और अन्न के रखा जाने वाला यह व्रत आत्मसंयम, उत्तम स्वास्थ्य और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने पद्म पुराण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से बड़े से बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं तथा वर्षभर की सभी एकादशियों का पुण्यफल प्राप्त होता है।प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया कि संत केवलराम बुधवार रात्रि को सागवाड़ा पहुंचे, जहां समिति अध्यक्ष सुधीर वाडेल, भारत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विष्णु भासरिया, नाथू परमार और राजेश्वरी शर्मा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि संत केवलराम सोमवार को ब्यावर के लिए प्रस्थान करेंगे, जबकि इस वर्ष उनका चातुर्मास अन्य संतों के साथ पशुपतिनाथ (नेपाल) में रहेगा। सागवाड़ा में 25 जुलाई से चातुर्मास का शुभारंभ संत कीर्तिराम के सान्निध्य में होगा तथा 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विष्णु दोसी, नरेंद्र पंचाल, सपना सेवक, बिंदिया सेवक, हेमंत सोमपुरा, चाहना सेवक सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शहरी सेवा शिविर में 14 पट्टे वितरित, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस, ‘या हुसैन’ के नारों से गूंजा सागवाड़ा