24 News Update चित्तौड़गढ़/ मण्डफिया। ईस्वी नववर्ष, 2026 के आज प्रथम दिवस  को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रियों ने मण्डफिया पधाकर भगवान के मंगला दर्शन से नववर्ष की शुरूआत की।

नववर्ष के प्रथम दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की प्रबल संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए मन्दिर मण्डल द्वारा यात्रियों को व्यवस्थित दर्शन कराने बाबत् मीरा सर्किल से मन्दिर सिंहद्वार तक लगभग 5 किमी. का जिग जिग रेलिंग तैयार कराया गया। नववर्ष की पूर्व संध्या से दर्शनार्थियों की आगमन प्रारम्भ हो जाने से रात्रि 03:00 बजे से यात्रियों की कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था मन्दिर द्वारा की गई। सांय 05:00 बजे तक लगभग छः लाख श्रद्धालु यात्रियों द्वारा भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन का लाभ लिया गया।

दर्शन व्यवस्था में पुलिस प्रशासन द्वारा मन्दिर मण्डल को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। मन्दिर कर्मचारियों सहित मन्दिर के 335 सुरक्षाकर्मियों व पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारियों सहित 370 पुलिसकर्मियों द्वारा तन-मन से दर्शन व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाई। मन्दिर द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग, अलाव, बिस्तर, पेयजल, सुलभ सुविधा, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था की गई।

मन्दिर के पट रात्रि 11:00 बजे तक खुले रहने से अभी लगभग 2-3 लाख और यात्रियों के भगवान सांवलिया सेठ के दशनार्थ पधारने का अनुमान है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading