24 Newsupdate भीलवाड़ा, 9 मई। शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित कुंवाड़ा खान इलाके में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। नाड़ी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बाहर निकाले।पुलिस के अनुसार कुंवाड़ा खान क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय अब्बास पुत्र जाकिर हुसैन और 14 वर्षीय अल्तमस पुत्र जब्बार मोहम्मद शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नाड़ी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। चप्पल और कपड़े देख हुई अनहोनी की आशंकाघटना का पता तब चला जब वहां से गुजर रहे लोगों ने नाड़ी के बाहर बच्चों की चप्पल और कपड़े पड़े देखे। लोगों ने बच्चों को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन दोनों नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियादोनों बच्चों को तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकारपुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। सुभाष नगर थाने के हेड कांस्टेबल राजेंद्र पाल ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत नाड़ी में डूबने से हुई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोटा मेडिकल कॉलेज में हड़कंप : डॉक्टर बर्खास्त, तीन कर्मचारी सस्पेंड; जांच के घेरे में इमरजेंसी ओटी सीडीईओ के वायरल भाषण पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन