24 News Update उदयपुर। सविना थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “सुदर्शन चक्र-2” के तहत की गई।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी गजवीर सिंह ने टीम के साथ यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 419/25 में धारा 8/20 और 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित आरोपी मांगीलाल पुत्र मावा, निवासी खोडी पीपली टेकण, थाना कूण, जिला सलूम्बर लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाकार्रवाई में थानाधिकारी गजवीर सिंह के साथ विक्रम सिंह और राजेन्द्र प्रसाद की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुराबड़ पुलिस ने स्थायी वारंटी पकड़ा, बाघपुरा पुलिस ने तलवारबाज आरोपी दबोचा आंधी-बारिश से बदला उदयपुर का मौसम, कई इलाकों में बिजली गुल; गांवों में उपकरण जले, गाय की मौत