24 News Update शाहपुरा. फुलिया कलां उपखंड में क्षत्रिय कुमावत समाज धानेश्वर चौखला की आम सभा का आयोजन हुआ , जिसमें टोंक भीलवाड़ा अजमेर जिले के 156 गांवों के आम समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज के विकास और उन्नति के लिए अपने- अपने विचार रखे । महामंत्री एडवोकेट शिवराज ओस्तवाल ने बताया कि मीटिंग का प्रथम एजेंडा अब तक की आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत करना जो कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मेरावडिंया ने किया अब तक समिति के पास 683000 रूपये शेष बचे हुए हैं , दुसरा एजेंडा चौखला के सभी वार्डों में उपाध्यक्षों का निर्वाचन करना जो सभी समाज बंधुओं की आम सहमति से निर्वाचन अधिकारियों ने निर्वाचन करवाया शाहपुरा तहसील से छोटूलाल जलाधंरा बास्टा, फूलियाकलां तहसील से राजेन्द्र देवतवाल पनोतिया,बनेडा तहसील से मदन खटोड सरदानगर, केकड़ी तहसील से गोविंद जाखड शेषपुरा, सरवाड-मालपुरा से ओमप्रकाश कांकर गोवर्धनपुरा, देवली तहसील से सुगनचंद कांकर भगवानपुरा , भिनाय तहसील से रामकिशन दौबलदिया खेड़ी, सांवर तहसील से रामदेव भासोंदा सांवर, टोडारायसिंह-दूनी तहसील में रिक्त, समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को श्री सत्यनारायण भगवान को साक्षी मानते हुए समाज के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई और समाज के सभी समाज बंधुओं ने स्वागत सम्मान किया । साथ ही चौखला समिति में अनुशासन समिति का गठन किया गया जिसमें पूर्व अध्यक्ष रामनारायण भदाणियां ,तेजमल जाखड, ब्रजमोहन देवतवाल को सर्वसम्मति से नियुक्ति किया गया, शिक्षाविद् डॉ ओमप्रकाश मांडेला ने भी अपने विचार प्रकट किया और बताया कि आज के युग शिक्षा की आवश्यकता है जितना धन अन्य अनावश्यक खर्च में लगाते हैं वो अगर शिक्षा पर खर्च किया जाये तो परिवार का विकास होगा , परिवार से समाज का विकास,समाज से राष्ट्र का विकास होगा ,अगर समाज और राष्ट्र का विकास करना है तो लड़के व लड़कियों में समानता रखते हुए उन्हें शिक्षित किजिए, शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाडेगा। अध्यक्ष सत्यनारायण कांकर ने सभी से आव्हान किया कि सभी समाज बंधुओं को एकता के सूत्र में बंधकर समाज को एक नयी दिशा देनी होगी और आज देश में युवा वर्ग नशे व सट्टा की लत में फस रहा है अतः इनसे दूर रहना ही बेहतर है और स्वयं का निर्माण करना जिससे आपकी उपयोगिता को समाज काम में ले सके अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading