24 News Update भीलवाड़ा। बागोर थाना क्षेत्र स्थित गुंदली गांव में शनिवार देर रात बिजली व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई। 11 केवी लाइन में आए फॉल्ट के बाद ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई और पूरे गांव में करंट फैल गया। हादसे में पूर्व सरपंच के बेटे की मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए। करीब 50 घरों में बिजली के उपकरण भी जल गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे बिजली सप्लाई बंद करवाने के लिए जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी शराब और नॉनवेज पार्टी कर रहे थे। इतना ही नहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने नशे में होने का आरोप लगाया। मोबाइल चार्ज करते समय आया करंट ग्रामीण शिव कुमार के अनुसार, शनिवार रात करीब 12 बजे गांव से गुजर रही 11 केवी लाइन में अचानक फॉल्ट हुआ। इसके तुरंत बाद ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। उसी दौरान किशन लाल (35) पुत्र मांगी लाल मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था। अचानक फैले करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद लाइनमैन और ग्रिड पर कई बार फोन किए गए, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। सप्लाई बंद करवाने पहुंचे ग्रामीण, ग्रिड पर दिखा अलग नजारागांव में करंट फैलने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीण रात में ही करीब सात किलोमीटर दूर स्थित ग्रिड पर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों पर शराब पार्टी करने का आरोप लगा। ग्रामीणों का कहना है कि ठेके पर लगाए गए कर्मचारी नशे में थे और उन्होंने लोगों को वहां से भगा दिया।स्थिति बिगड़ने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ग्रिड पहुंचे और जबरदस्ती बिजली सप्लाई बंद करवाई। पुलिस पर भी लगे नशे में होने के आरोपग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलने पर सबसे पहले कोरोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस टीम में शामिल एक एएसआई भी नशे में था। बाद में बागोर थाना पुलिस पहुंची और हालात संभाले।घटना के बाद ग्रामीण शव को लेकर महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक किशन लाल अपने परिवार का सहारा था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांगरविवार को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। साथ ही गांव के बीच से गुजर रही 11 केवी लाइन को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने की मांग भी की गई। पुलिस और प्रशासन से बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। दो कर्मचारी हिरासत मेंबागोर थाना प्रभारी भंवर लाल ने बताया कि 11 केवी लाइन में फॉल्ट आने से हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हुई और कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। ग्रिड पर मौजूद दो कर्मचारियों को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बैंक से निकले किसान की बाइक से डेढ़ लाख उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार,कोटड़ी पुलिस ने 500 किलोमीटर पीछा कर मध्यप्रदेश से दबोचा आरोपी क्षत्रिय कुमावत समाज धानेश्वर चौखला आम सभा का हुआ आयोजन