कविता पारख 24 News Update निंबाहेड़ा । किशन करेरी पर्यावरण प्रेमियों से मारपीट पर रोष जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी को के नाम ज्ञापन सौंपा ।ग्रीन अर्थ नेचुरल सोसायटी निंबाहेड़ा द्वारा किशन करेरी में भेरूलाल पुरोहित,श्यामलालगुर्जर आदि पर्यावरण प्रेमियों से मारपीट पर भारी रोष व्यक्त किया है।सोसायटी के संरक्षक इंजीनियर हजारीलाल मेघवाल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष शौकीन धाकड़ सचिव राधेश्याम धाकड़ ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा को ज्ञापन सोपा। इस अवसर पर सोसायटी के सदस्य अजय धाकड़, गोवर्धन पाटीदार, संजय उपाध्याय, सूरज सेन, शिवराव वैष्णव ,आजाद पोरवाल, चिराग उपाध्याय, प्रहलाद धाकड़ ,अनिल ठेकेदार, बलराम धाकड़ ,जगदीश धाकड, लक्ष्मण छिपा, लक्ष्मीनारायण साहू, मेहरबान सिंह, महेश वैष्णव, पुष्कर गिरी पुजारी, शुभम पुरोहित, संगीता चौहान, सुनील अहिरवार आदि उपस्थित थे । सोसायटी द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखकर आगाह किया है। दो दिन पूर्व किषन करेरी गांव में स्थित तालाब जो प्रवासी पक्ष्रियों ,वन्य जीवों एंव अन्य प्षुओं के लिए गांव के द्वारा कई वर्षो से संरक्षित हे। उसकी रक्षा के लिए गांव वासियों सहित र्प्यावरण प्रेमी लगे हुए है। कुछ स्वार्थी एंव समाज कंटक लोगो द्वारा रात्रि में पक्षियों की रक्षा के लिए ग्रस्त कर रहे र्प्यावरण प्रेमियों पर सुनियोजित जान लेवा हमला किया घायल पर्यावरण प्रेमी उदयपुर अस्पताल में भर्ती हे। पर्यावरण प्रेमियों की प्रशासन से मांग की है कि किशन करेरी एवं आसपास के तालाबों पर सैकड़ो की संख्या में विदेशी प्रवासी पक्षी कई वर्षों से आते हैं और अपना आवास बनाते हैं कतिपय इसके आसपास की जमीन पर अनाधिकृत लोग अपना कब्जा करना चाहते हैं एवं पक्षियों का शिकार करने में संलिप्त पाए गए हैं। इन्हें वहां से तुरंत हटाया जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निंबाहेड़ा : भेरू बावजी की घाटी के पास मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी चित्तोड़गढ़ की बेटी दिव्या जैन करनाल मे जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित