24 News update उदयपुर। भूपालपुरा थाना पुलिस ने अपहरण और लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक युवक को सुनसान स्थान पर ले जाकर न सिर्फ उससे मारपीट की, बल्कि उसकी मोटरसाइकिल और नकदी भी लूट ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। घटना का विवरण प्रार्थी करण सिंह निवासी सातुड़ी की मगरी, भैरवनगर, प्रतापनगर ने 8 जुलाई 2025 को थाना भूपालपुरा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 6 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से प्रतापनगर स्थित घर जा रहा था, तभी बीएन कॉलेज के सामने विनोद नायक उर्फ राहुल ने उसे रोका, और फिर अपने साथी चन्द्रप्रकाश रावत उर्फ जुगल को मौके पर बुला लिया।दोनों आरोपियों ने करण सिंह को बात करने के बहाने गाड़ी में बिठाया और हस्तीमाता मंदिर के पीछे सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की। इसके बाद 5000 रुपये नकद और उसकी हीरो स्प्लेंडर (RJ 27 AQ 7882) मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। मामला दर्ज और पुलिस कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर थाना भूपालपुरा में प्रकरण संख्या 152/2025, धारा 140(3), 126(2), 115(2), 309(6)/3(5) बीएनएस 2023* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा तथा वृताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी आदर्श कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी चन्द्रप्रकाश रावत उर्फ जुगल (25 वर्ष) – निवासी रोड नंबर 1, सुभाषनगर, भूपालपुरा विनोद नायक उर्फ राहुल (22 वर्ष) – मूल निवासी भटेवर, खेरोदा, हाल निवासी वर्धमान स्कूल के पास, सुंदरवास, प्रतापनगर अपराधिक पृष्ठभूमि चन्द्रप्रकाश रावत उर्फ जुगल के विरुद्ध पहले से मारपीट के तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। विनोद नायक उर्फ राहुल के विरुद्ध मारपीट का एक पूर्व मामला दर्ज है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी आदर्श कुमार, थानाधिकारी, भूपालपुरा भगवतीलाल, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार (कांस्टेबल 2591) आसूराम (कांस्टेबल 1345) विजय सिंह (कांस्टेबल 776) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर के डॉक्टर ने फ्लाइट में एयर होस्टेस की जान बचाई: 30 हजार फीट की ऊंचाई पर बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी लैंडिंग टली अवैध खनन पर सलूंबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 टन बजरी जब्त