24 News update उदयपुर। देश में पहली बार जनजातीय खिलाड़ियों के लिए आयोजित होने वाले खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 का आयोजन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 14 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। इसी क्रम में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार उदयपुर में 24 जनवरी 2026 को चयन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। चयन स्पर्धाएं महाराणा प्रताप खेलगांव एवं लवकुश इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुईं, जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, कुश्ती एवं भारोत्तोलन (बालक एवं बालिका वर्ग) शामिल रहे। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारा एवं सलूंबर सहित टीएसपी क्षेत्र के लगभग 500 जनजातीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन के दौरान खिलाड़ियों के अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन किया गया।चयन स्पर्धा में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक शंकरलाल बुनकर, सुरेन्द्र सिंह (एथलेटिक्स), भरत गुर्जर (फुटबॉल), धर्मदेव सिंह व शकील हुसैन (हॉकी), महेश पालीवाल (तैराकी), जगदीश जाट व आची देवी (कुश्ती) की उपस्थिति रही। परिषद के अल्पकालीन प्रशिक्षकों द्वारा संपूर्ण चयन प्रक्रिया का सफल संचालन किया गया।चयनित खिलाड़ियों की टीम के लिए आगे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। चयनित टीमें 12 एवं 13 फरवरी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नय्यूम खान की फिल्म ‘द रिटर्न ऑफ द आर्मीमेन’ देशभक्ति की भावना को देगी नया आयाम,6 फ़रवरी को देश भर में होगी रिलीज जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव: मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के वर्षीदान का भव्य वरघोड़ा कल