24 News update उदयपुर। मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार को स्नात्र पूजा एवं सांझी-संगीतमय उपरण वंदनावती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर जैन भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं भक्ति भाव में झूमते नजर आए।श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि संगीतकार मंथन शाह के सान्निध्य में प्रभु भक्ति, महापूजन एवं शक्रस्तव अभिषेक सम्पन्न हुआ। वहीं सायंकाल निमेश सवाणी के निर्देशन में संवेदना एवं मातृ-पितृ वंदनावली का भावपूर्ण आयोजन किया गया।नाहर ने बताया कि रविवार, 25 जनवरी को प्रातः 9 बजे मंगलम कॉम्पलेक्स, शोभागपुरा से मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के वर्षीदान का भव्य वरघोड़ा निकलेगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आयड़ जैन तीर्थ पहुंचेगा। वहां प्रातः 11 बजे संगीतकार हेनी भाई की मधुर स्वर-लहरियों के बीच सम्मान समारोह आयोजित होगा।यशवंत जैन, राकेश पोरवाल, अशोक राजनगर वाला, चन्द्रप्रकाश राजनगर वाला, नितेश पोरवाल, निर्मल पोरवाल, रवि मुर्डिया, उदित शाह, हितेश पोरवाल, यशवंत पोरवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।ज्ञात रहे कि मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल की जैनेश्वरी दीक्षा आचार्य योग तिलक सुरिश्वर महाराज की निश्रा में 8 फरवरी को मुंबई (बोरीवली) में होगी। इसी अवसर पर 62 अन्य दीक्षार्थी भी दीक्षा ग्रहण करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026: उदयपुर में चयन स्पर्धा, 500 से अधिक जनजातीय खिलाड़ियों ने लिया भाग आईएफएस 2024 बैच के युवा अधिकारियों ने की राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट, पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत चर्चा