24 News Update उदयपुर। महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा शहर में लगातार डिकॉय ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने सूरजपोल थाना क्षेत्र से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और अनुचित व्यवहार करने वाले 4 लोगों को डिटेन किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मी सादा वस्त्रों में पार्क, स्कूल-कॉलेजों के आसपास, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों पर गुप्त रूप से निगरानी कर रही हैं, जहां महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, फब्तियां कसने, चेन स्नैचिंग या अभद्र व्यवहार की आशंका रहती है।
इसी अभियान के दौरान सूरजपोल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर अनुचित व्यवहार करने वाले 4 लोगों को स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से डिटेन किया गया। सभी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालिका पेट्रोलिंग यूनिट अब तक शहर में कुल 22 लोगों को अनुचित व्यवहार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अन्य आपराधिक गतिविधियों में पकड़ चुकी है।
उदयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा को लेकर सादा वेश और अदृश्य पुलिसिंग तकनीक के माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading