24 News Update उदयपुर। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन, उदयपुर शहर इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा के नेतृत्व में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन को ज्ञापन सौंपकर नर्सिंग स्टाफ की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया।संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि एसोसिएशन ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में कार्यरत नर्सिंग कर्मियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ज्ञापन में बताया गया कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के संबद्ध अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारियों का 9, 18 और 27 वर्ष का वेतन फिक्सेशन अब तक नहीं हुआ है। तीन वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद फिक्सेशन नहीं होने से नर्सेज में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।एसोसिएशन ने यह भी बताया कि विभिन्न अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ को रोगियों की देखभाल के अतिरिक्त अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे मरीजों की नर्सिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। नर्सेज को वार्डों में मरीजों की सेवा के लिए ही नियुक्त करने की मांग की गई।इसके अलावा ब्लड बैंक से मरीजों के लिए ब्लड लाने की जिम्मेदारी भी नर्सिंग ऑफिसर्स पर डाली जा रही है। कई वार्डों में शाम और रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान केवल एक नर्सिंग ऑफिसर तैनात रहता है। ऐसे में ब्लड लेने जाने पर मरीजों को अकेला छोड़ना पड़ता है, जो उचित नहीं है। एसोसिएशन ने ब्लड बैंक से ब्लड लाने के लिए अतिरिक्त एलए (लेबोरेटरी अटेंडेंट) लगाने की मांग की।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नर्सिंग ऑफिसर्स की संख्या की तुलना में नर्सिंग आवास बहुत कम हैं। बड़ी अस्पतालों की खाली जमीन पर नए आवास निर्माण कराने की मांग रखी गई।छोटे बच्चों वाली महिला नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए अस्पताल परिसर में क्रेच रूम (शिशु देखभाल कक्ष) बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से सकारात्मक चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर जल्द राज्य सरकार को भेजा जाएगा तथा छोटे बच्चों के लिए जल्द ही क्रेच रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, संरक्षक सत्यवीर सिंह तंवर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश मीणा, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया एवं ओमप्रकाश मीणा उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोई आहट कोई सद़ा ही नहीं, क्या कोई शहर में बचा ही नहीं… कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सादा वेश और गुप्त निगरानी के जरिए 4 बदमाश पकड़े, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अभद्रता करने वालों पर पुलिस की सख्ती