24 News Update Udaipur. जैन सोशल ग्रुप इन्टरनेशनल के सेवा सप्ताह के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जैन सोशल ग्रुप संस्कार द्वारा एक अनूठा, रोचक व देशभक्ति के संदेश को प्रसारित करने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के दुधतलाई क्षेत्र में संस्कार ग्रुप के 162 सदस्यों ने मिलकर एक भव्य तिरंगा परेड का आयोजन किया, जिसमें सभी सदस्यों ने देशभक्ति के जज्बे और उमंग के साथ भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति का संदेश फैलाना और युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को जीवंत रखना था। ग्रुप अध्यक्ष डॉ प्रमिला जैन ने बताया कि सायं 5 बजे दुधतलाई पाल पर हाई टी के पश्चात संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश कोठारी के नेतृत्व में तिरंगा ध्वज लहराते हुए इस विशाल रैली का शुभारंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के गीतों और नारों की गूंज सुनाई देने लगी। यह दृश्य न केवल उत्साहवर्धक था बल्कि राष्ट्रीय भावना का प्रतीक भी था। ग्रुप अध्यक्ष डॉ. प्रमिला जैन ने इस अवसर पर सभी का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, यह आयोजन उनके लिए गर्व का क्षण है और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।सचिव जितेंद्र धाकड़ ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारे देश के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। पिछोला झील में नौका विहार के साथ फहराया तिरंगा परेड के बाद छः नौकाओं में ग्रुप के सभी सदस्यों ने तिरंगे ध्वज को पिछोला झील में फहराते हुए नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान झील के किनारे स्थित ऐतिहासिक स्थल सिटी पैलेस, गणगौर घाट, लेक पैलेस, जग मंदिर अमराई घाट, राम मंदिर, बंशीघाट, आदि ऐतिहासिक स्थलों का मनमोहक दृश्य देखा गया। सूर्यास्त से पहले और सूर्यास्त के बाद के समय में झील का नजारा अत्यंत ही मनमोहक था। झील के शांत जल और लेक के किनारे ऐतिहासिक स्थलों की लाइटिंग व आसमान की रंगीनिमा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अद्भुत दृश्य का अनुभव सदस्यों के दिलों में अनमोल स्मृति बन गया।कार्यक्रम को सुव्यवस्थित संपादित करने में प्रकाश जी कोठारी साहब के नेतृत्व में जितेंद्र जी धाकड़,राजेंद्र जी चौरड़िया, राजेश जी सामर,हिम्मत जी जैन, मनीष जी पोखरना, ललित जी मोगरा, ललित जी धुप्या, प्रमोद जी कोठारी, रौनक जी कोठारी, राजेंद्र जी धुप्या, राजेंद्र जी जारौली,सुनील जी मेहता के साथ ही ग्रुप के अन्य कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली का आयोजन इस्काॅन मन्दिर मे 3 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव 15 से भक्तो के लिए 16 को दर्शन दिनभर खुले रहेगें कलियुग का महामंत्र हरे कृष्ण हरे राम पारम्परिक तिलक से होगा भक्तो का स्वागत