प्रतापनगर पुलिस की कार्रवाई, ड्रग्स नेटवर्क की पड़ताल के लिए 3 दिन के पीसी रिमांड पर आरोपी 24 News update उदयपुर, 5 सितंबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर कमिश्नरेट के एक हिस्ट्रीशीटर को 1.58 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और नकबजनी सहित गंभीर धाराओं में 26 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर 3 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मिला है। पुलिस अब उससे एमडीएमए की सप्लाई और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में नशाखोरी और अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम संदिग्धों की चेकिंग और तलाशी कर रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। उसके कब्जे से 1.58 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने इस संबंध में प्रतापनगर थाने में प्रकरण संख्या 497/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से ड्रग्स के मुख्य सप्लायरों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए उसका 3 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवपाल सिंह (36), पुत्र रणवीर सिंह, निवासी सिंघली, थाना लूनी, जिला जोधपुर कमिश्नरेट के रूप में हुई है। वर्तमान में वह एल-9 मेघावास, रकमपुरा, थाना प्रतापनगर, उदयपुर में रह रहा था। 26 मामलों वाला हिस्ट्रीशीटरपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवपाल सिंह थाना लूनी, जोधपुर का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस की तकनीकी जांच और पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर उसके खिलाफ जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, सिरोही, चित्तौड़गढ़ और बालोतरा के विभिन्न थानों में कुल 26 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और नकबजनी सहित कई गंभीर मामले शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक किशन सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल कमलेश कुमार और कांस्टेबल सोहन शर्मा शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमएलएसयू के बीबीए विभाग में उत्साह से मनाया शिक्षक दिवस शिक्षक दिवस विशेष: तीन हजार सीए तैयार कर चुके एसपी सर विद्यार्थियों की पहली पसंद