24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा एवं श्री विवेकसिंह वृताधिकारी वृत झाडोल के सुपरविजन में श्री फैलीराम मीणा थानाधिकारी, झाडोल मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण संख्या 159/2025 धारा 420, 120 बी आईपीसी में साइबर फोड में उपयोग हेतु बैंक खाता (म्यूल अकाउंट) खरीद कर राशि ट्रांसफर करवाने वाला पांच हजार रूपये का इनामी अभियुक्त तोसिफ खान पठान पिता अफजल खान उम्र 29 साल निवासी कजोड़पुरा, ज्ञान दीप पब्लिक विद्यालय के पास, सावा थाना शम्भुपुरा जिला चित्तौडगढ को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्ताशुदा आरोपी से अग्रिम अनुसंधान जारी है। आरोपी सक्रिय अपराधी होने से साइबर से सम्बधित अन्य मामलों के खुलासे हो सकते है।प्रकरण में पूर्व में दो अभियुक्त विक्रम सिंह निवासी कोल्यारी पुलिस थाना फलासिया जिला उदयपुर व विशाल निवासी कोल्यारी पुलिस थाना फलासिया जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया जा चूका है।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री फैलीराम मीणा थानाधिकारी, झाडोल । श्री सतीश चन्द्र सहायक उप निरीक्षक। श्री बालकृष्ण कानि. 3196 । श्री जीवन सिंह कानि. 1091 | श्री जितेन्द्र गवारिया कानि. 3359 | Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस थाना खेरोदा की बड़ी कार्यवाहीः आर्म्स एक्ट के मामले में 5 वर्ष से फरार अभियुक्त गिरफ्तार संविदा एस.एफ.एस. कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लगाई न्याय की गुहार