24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)/ जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत जे.के.सीमेंट में आने वाले ट्रक ड्राइवर एवं उनके सहायकों की आंखों की जांच का एक दिवसीय कैंप का शुभारंभ यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एच आर हेड प्रभाकर मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्नति संस्थान उदयपुर के सहयोग से आयोजित इस कैंप में 100 से अधिक ट्रक ड्राइवर की आंखों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां तथा एवं निशुल्क चश्मे वितरित किया गए। नेत्र चिकित्सक द्वारा ड्राइवर को आंखों की सुरक्षा केलिए विभिन्न उपाय भी बताए गए।कार्यक्रम का संचालन सीएसआर मैनेजर राहुल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय जैन लॉजिस्टिक्स हेड, डॉ.संतोष चौधरी चीफ मेडिकल ऑफिसर, भुवनेश सिंह आईआर हेड, गजराज सिंह राठौड़ ऑपरेशन हेड लॉजिस्टिक्स, श्याम शर्मा एच आर ऑफिसर, आशीष ओझा, तेज सिंह राणावत बड़ी संख्या में ड्राइवर एवं उनके सहायक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तहसील निम्बाहेड़ा में अवैध खनन रोकने गए पटवारी के साथ मारपीट, छीना-झपटी एवं राजस्व अभिलेख नष्ट करने के प्रयास के विरोध में राजस्व कर्मचारियों का आक्रोश भारत की पहली ट्रिपल-प्रोटेक्शन वॉल पुट्टी, न्युवोको ज़ीरो एम ट्रिपल शील्ड पुट्टी लॉन्च