24 News update उदयपुर, 3 सितंबर। नगर निगम चुनाव को लेकर माकपा प्रत्याशियों ने गुरुवार को अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील की। वार्ड 30 से रानू सालवी, वार्ड 31 से मुस्कान राही और वार्ड 32 से राजेंद्र वसीटा ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।
माछला मगरा शाखा सचिव अमजद शेख ने बताया कि वार्ड 30 की प्रत्याशी रानू सालवी ने खांजीपीर और बीड़ा क्षेत्र में संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनेंगी और स्थानीय समस्याओं को मजबूती से नगर निगम के सामने रखकर समाधान का प्रयास करेंगी। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गुमान सिंह राव, याकूब मोहम्मद, मोहम्मद निजाम, शमशेर खान, फिरोज अहमद, श्रवण कुमार, बंशीलाल चौहान, वरजू देवी, संतोष सालवी और हिमांशी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वार्ड 31 की प्रत्याशी मुस्कान राही ने गोसिया कॉलोनी और दीवान शाह कॉलोनी में जनसंपर्क किया। इसी दौरान उनके चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम खान ने कहा कि क्षेत्र की जनता को गुमराह कर अपने हित साधने वालों के बजाय ऐसे प्रतिनिधि को चुना जाना चाहिए, जो लोगों के साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी युवा प्रत्याशी मुस्कान राही ने अपने तथ्यों और तर्कों के माध्यम से कम समय में उदयपुर में अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गणपती देवी सालवी, रानू सालवी, रशीदा खान, अशवाक खान, तबस्सुम खान, इरफाना, रुखसाना, रानी बानो और हाजरा अप्पा सहित कई लोग मौजूद रहे।

वार्ड 32 से प्रत्याशी राजेंद्र वसीटा ने नई आबादी और स्वराज्य नगर में मतदाताओं से संपर्क किया। लोगों ने उनके पूर्व कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार जनता से जुड़े रहे हैं। मतदाताओं ने उन्हें वोट और समर्थन देकर विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अनिल पनोर, हितेश नलवाया, रघुनाथ सिंह, विष्णु खटीक, अशोक गरासिया, जानी मेघवाल और स्वदेश डामोर मौजूद रहे।
तीनों वार्डों में जनसंपर्क के दौरान माकपा जिला सचिव एवं चुनाव संयोजक राजेश सिंघवी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आम आदमी को ठगा है, वहीं कांग्रेस भी गरीबों, मेहनतकशों, दलितों और अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर मजबूती से खड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा कि माकपा का लाल झंडा हमेशा इन वर्गों के साथ खड़ा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading