— 3 बदमाश पकड़े, 10 वारदातों का खुलासा; तांबा खरीदने वाले व्यापारी समेत 3 अन्य नामजद 24 News Update चित्तौड़गढ़। राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिजली के सब-स्टेशनों और आरएसईबी पावर हाउस को निशाना बनाकर ट्रांसफॉर्मरों से महंगा तांबा निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चोरी का तांबा खरीदने वाले व्यापारी समेत तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरोह की गिरफ्तारी के बाद चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर और भीलवाड़ा के अलावा मध्यप्रदेश के नीमच-मंदसौर से सटे इलाकों में ट्रांसफॉर्मरों से तांबा चोरी की करीब 10 बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें तथा ट्रांसफॉर्मर काटने और तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले भारी औजार बरामद किए हैं।गिरोह रात के अंधेरे में बिजली ग्रिड और पावर हाउस में घुसता था। वहां मौजूद कर्मचारियों और चौकीदारों को लाठी, सरियों और गुलेल से डराकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। इसके बाद ट्रांसफॉर्मरों को काटकर उनके भीतर से तांबा निकाल लिया जाता और उसे आगे बेच दिया जाता था। पावर हाउस में 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने बोला था धावागिरोह का पर्दाफाश करने में निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस की कार्रवाई अहम रही। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की मध्यरात्रि को निम्बाहेड़ा स्थित अहिंसा सर्किल आरएसईबी पावर हाउस में 7 से 8 नकाबपोश बदमाश घुस आए थे। बदमाश पावर हाउस की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और स्टोर में रखे अलग-अलग कंपनियों के भारी ट्रांसफॉर्मरों को घसीटकर पीछे झाड़ियों में ले गए।पावर हाउस पर तैनात निहत्थे चौकीदारों ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने लाठी और लोहे के सरियों के साथ गुलेल का इस्तेमाल कर उन्हें डराया। जान बचाने के लिए चौकीदार वहां से भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने तीन ट्रांसफॉर्मरों को काटकर उनके अंदर से तांबा निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। इस वारदात में बिजली निगम को करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ। चेहरा ढका था, सीसीटीवी से नहीं मिला सुरागवारदात के बाद पुलिस ने पावर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे। ऐसे में पुलिस को तत्काल कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जन्माष्टमी पर सांवलिया सेठ मंदिर में होंगे भव्य आयोजन, रात 8 बजे ड्रोन शो