24 News Update जयपुर, 8, जून 2026। राजस्थान पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में, अजमेर पुलिस ने उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं जांच का परिचय देते हुए अजमेर के नया बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में 30 मई को चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा किया है। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से महिला चोर 50 वर्षीय मनोरमा राजौरिया उर्फ कंचन को गिरफ्तार कर दो सोने की चेन बरामद की हैं। श्री अग्रवाला ने बताया 30 मई 2026 को अजमेर शहर के नया बाजार स्थित लालवानी जेम्स एंड ज्वेलर्स शोरूम में ग्राहक बनकर आए 3 आरोपियों ने दुकानदार एवं कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की दो सोने की चेन चोरी कर ली थीं। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एव मुख्यालय श्री हिमांशु जांगिड़, पुलिस उप अधीक्षक वृत उत्तर शहर श्री शिवम जोशी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली श्री अनिल देव पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के जरिए अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद विशेष टीम द्वारा लगभग 900 किलोमीटर पीछा करते हुए ग्वालियर में 4 दिनों तक गुप्त निगरानी की गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने फेरीवाले का भेष धारण कर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित होने पर महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं निशानदेही पर चोरी की गई दोनों सोने की चेन बरामद कर ली गई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। विशेष दल को कई महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार में आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी है। यह गिरोह विभिन्न शहरों में ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाता है।इस पुलिस दल में सहायक उप निरीक्षक श्री शिवलाल, पुलिस थाना कोतवाली कांस्टेबल श्री राजेन्द्र, श्री गोरधन, दिनेश कुमार, श्री गिरिराज शेषमा, श्रीमती प्रेम मीणा, श्री भीमराज श्री विनोद कुमार भी शामिल थे।जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर ने कहा कि राजस्थान पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नकली मूंगफली बीज घोटाले में बड़ा एक्शन: बीज निगम के नामित निदेशक जुगल किशोर सहित 6 आरोपी 5 दिन की एसीबी रिमांड पर, 2.44 करोड़ की नकदी बरामद पुलिस का महा-एक्शन: एक ही दिन में 9,523 वाहनों पर गिरी गाज, हूटर और काली फिल्म पर भारी सख्ती