24 News Update उदयपुर : इंडियन सोसाइटी का ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट के सदस्यों द्वारा मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पायरोटेक इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया गया। पार्ट 1 इंडस्ट्री के गौरव कपूर ने सभी मेंबर्स का स्वागत किया तथा पायरोटेक इंडस्ट्री के बारे में विस्तार से बताया। तत्पश्चात गौरव कपूर ने सभी को पायरोटेक इंडस्ट्री नंबर 4 का जहां पर एमसीसी की मैन्युफैक्चरिंग होती है यह प्लांट का भ्रमण करवाया व आगंतुकों की जिज्ञासाओ को शांत किया। चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पी एस तलेसरा ने सबका स्वागत किया और कंपनी के इन्नोवेशन, एमपेथी, पैशन और वर्क स्पेस, कल्चर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आइएसटीडी के प्रेसिडेंट विद्या विनोद ने अपने संबोधन में इंडस्ट्रियल विजिट के महत्व पर प्रकाश डाला दिया फिर सभी मेंबर्स ने अपना परिचय दिया। मि. तलेसरा ने सुझाव दिया कि आइएसटीडी के मेंबर एक ग्रुप बनाकर उदयपुर की बाकी इंडस्ट्री को अपनी सेवाएं दे सकते हैं जिससे इंडस्ट्रीज एवं उदयपुर के सभी संस्थाओं को फायदा होगा। डॉ कमल सिंह राठौड़ सेक्रेटरी, आइएसटीडी ने इंडस्ट्रीज के मैनेजमेंट तथा सभी मेंबर्स का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ अशोक जैतावत, राजेंद्र कुमार सिंघवी, डॉ पीयूष जानी, विनोद कोठारी, सीए अंशुल मोगरा, डॉ एलके अग्रवाल, डॉ अनुरोध प्रसाद, डॉ वी नरेन्द्रन, डॉ पुरुषोत्तम पालीवाल, आर के भट्ट, अशोक सारस्वत इत्यादि गणमान्य उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निगम चलाएगी वर्षा जल संरक्षण अभियान, आयुक्त अभिषेक खन्ना ने दिया आश्वासन जो मिला है उसमें खुश रहो, दूसरों से जलकर कुछ मिलने वाला नहीं है – पुलक सागर