24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर नगर में वर्षा जल को बचाने और उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में नगर निगम अब विशेष अभियान चलाएगी। सोमवार को नगर के जल संरक्षण से जुड़े अग्रणी नागरिक वाटर हीरो डॉ. पी.सी. जैन और जलमित्र सतीश भटनागर ने नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना से मुलाकात कर वर्षा जल संरक्षण के लिए जागरूकता और व्यवहारिक पहल करने का आग्रह किया।उन्हें सौंपे गए पत्र में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनमें शामिल हैंः वर्षा जल संरक्षण के लिए एक जनजागृति पत्रक निकालना जिन भवनों में नियमानुसार रेनवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य है, उन्हें सूचित कर पालन सुनिश्चित कराना, निगम द्वारा स्थापित हैंडपंप व ट्यूबवेल को रिचार्ज सिस्टम से जोड़ना, कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से इस विषय पर जनप्रसार करना, रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए सस्ती व सरल तकनीक को बढ़ावा देना, इस पर आयुक्त अभिषेक खन्ना ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि नगर निगम वर्षा जल संरक्षण हेतु अभियान चलाएगी, जिससे अमूल्य वर्षा जल को संरक्षित किया जा सके और भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिले। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आंशिक रूप से रद्द रहेगी रतलाम-उदयपुर रेलसेवा इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट द्वारा पायरोटेक इलेक्ट्रानिक्स इंडस्ट्री का औद्योगिक भ्रमण