24 News Update उदयपुर। उदयपुर में आयकर विभाग की ओर से मंगलवार को मेगा आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करदाताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स एडवोकेट्स, ट्रस्ट संस्थानों के प्रतिनिधियों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में 125 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी रही। आयोजन का उद्देश्य नए आयकर अधिनियम 2025 से जुड़े प्रावधानों, बदलावों और सरलीकरण प्रक्रिया की जानकारी आमजन और पेशेवर वर्ग तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम का आयोजन प्रधान आयकर आयुक्त (TDS) जयपुर संजय धारीवाल के निर्देशन में किया गया। इस दौरान हीरा राम चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आयकर विभाग की नई प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन उदयपुर, उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन और ICAI के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था।आयकर अधिनियम 2025, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है, उसमें किए गए बदलावों और नई धाराओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत की गई। सीए निखिल मेहता, दिलीप राठौर, सीए पल्लवी मेहता और सुआलाल मीणा ने अधिनियम के सरलीकरण, नई प्रक्रियाओं और अनुपालन संबंधी प्रावधानों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ खुली चर्चा भी हुई, जिसमें करदाताओं और पेशेवरों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब अधिकारियों ने दिए। विभाग की ओर से शुरू किए गए “कर साथी” चैटबॉट की जानकारी भी विस्तार से साझा की गई, जिसे करदाताओं की सहायता और त्वरित समाधान के लिए तैयार किया गया है।करीब ढाई घंटे तक चले इस कार्यक्रम में टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन उदयपुर के जितेंद्र चितोड़ा और अर्पित सुखवाल ने विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करदाताओं और विभाग के बीच संवाद को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने आमजन तक कर संबंधी प्रक्रियाओं को सरल तरीके से पहुंचाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।आयकर विभाग का कहना है कि इस तरह के आउटरीच कार्यक्रमों का उद्देश्य करदाताओं के बीच पारदर्शिता बढ़ाना, नियमों की स्पष्ट जानकारी देना और कर अनुपालन की प्रक्रिया को अधिक आसान बनाना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डीपीएस महाघोटाले की फाइल से कांप रही यूडीए की पूरी मशीनरी! नाम लेते ही छूट रहे हैं पसीने, राहु—ल काल में नहीं हिलने दिया पत्ता!!! वेदांत को पाकिस्तानी बताने पर पत्रकार अशोक श्रीवास्तव की जोरदार फजीहत, मांगनी पड़ी माफी