24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के माण्डवी चौक स्थित चारभुजा मंदिर में भागवत सत्संग समिति द्वारा आयोजित भागवत कथा में कथा वाचक हरीश पण्डया ने रुक्मणी विवाह एवं परीक्षित मोक्ष की कथा का श्रवण कराया। कथा में भारी संख्या में महिला व पुरुष भक्त उपस्थित थे।कथा के दौरान कथा के यजमान रामलाल भोई परिवार, समिति के सदस्य विजय आर पंचाल, नाथुलाल यादव, प्रकाश खटिक, राजेन्द्र शुक्ला, दीपक गुप्ता, देवीलाल पंचाल, विपिन शर्मा, रवीन्द्र सुथार, निकुंज शाह ने पोथी पूजन किया। कथा में कथा वाचक हरीश पंड्या ने रुक्मणी विवाह एवं परीक्षित मोक्ष की कथा का श्रवण कराया। समिति द्वारा व्यास पीठ एवं भूपेश पुरोहित, सिद्धार्थ भट्ट, हर्ष पंड्या, विनय शुक्ला, कथा यजमान का स्वागत-सम्मान किया। संचालन सचिव जितेंद्र सुथार, सह सचिव भारत शर्मा व आभार अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया। अंत में मुख्य यजमान परिवार एवं प्रसाद यजमान निकुंज शाह परिवार, महाप्रसाद के यजमान नारायण बनोत, अनिल वाडेल, देवीलाल पंचाल, ओमप्रकाश पंचाल, मनोहर पंचाल ने आरती उतारी। कथा में संत कीर्ति राम महाराज, मुकेश भोई, नानुलाल मोड पटेल, मांगीलाल पंचाल, बाबुलाल सेवक, भगवान सेवक, विजय पंचाल, ललित पंचाल, दिलीप कोठारी, शिवराम मोची, विष्णु दोसी, मयंक दोसी, मनोज शाह, बंशीलाल पटेल, नारायणलाल सेवक एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेंशनर समाज ने दिया तहसीलदार को ज्ञापन वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन