24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा ने सोमवार को तहसीलदार को आरजीएचएस में अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मा स्टोर्स द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। पेंशनर समाज ने अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार के नेतृत्व में तहसीलदार आरसी वडेरा को ज्ञापन दिया, जिसमें पेंशनर्स ने आरजीएचएस में अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मा स्टोर्स द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराने की मांग करते हुए बताया कि विगत एक वर्ष से पेंशनर्स को अनुमोदित अस्पताल से आरजीएचएस में निशुल्क उपचार प्राप्त करने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें फार्मा स्टोर्स से निशुल्क दवाई नहीं मिल रही है। पेंशनरों द्वारा विगत तीन माह से कई बार संपर्क कर चुके हैं, किंतु इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। पेंशनरों ने अनुरोध किया कि आरजीएचएस को बीमा मोड पर नहीं दिया जाए। आरजीएचएस में पेंशनर हेतु ओपीडी एवं आईपीडी की वर्तमान व्यवस्था को यथावत जारी रखा जाए तथा मूल योजना में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाए। अनुमोदित अस्पताल एवं फार्मा स्टोर्स को समयबद्ध नियमित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे पेंशनर को बार-बार होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मणिलाल पण्डया, प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा, मोहनलाल भट्ट, राजेंद्र स्वर्णकार, लक्ष्मीकांत भावसार, पुरुषोत्तम भट्ट, सुरेश चौबीसा, डायालाल सुथार, नवीनचंद्र भट्ट, देवेंद्र जैन, जीवनलाल माल, पीयूष शुक्ला, हेमंत जैन, अशोक रावल, गुणवंत भावसार के अतिरिक्त कई पेंशनर्स उपस्थित रहे। संचालन विजय पंड्या व आभार विजयराम भावसार ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किराणा दुकान में भड़की आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भागवत कथा में रुक्मणी विवाह एवं परीक्षित मोक्ष की कथा का कराया श्रवण