24 News Update भीलवाड़ा। कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे NH-27 पर गुरुवार देर रात एक केमिकल पाउडर से भरा ट्रेलर पलट गया। यह हादसा एक गाय को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ। ट्रेलर में रखा सल्फर केमिकल पाउडर सड़क पर फैल गया और अचानक नीली आग और धुआं उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।घटना स्थल और वजहमांडलगढ़ थाना क्षेत्र के लाडपुरा में यह घटना हुई। एसपी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि ट्रेलर कोटा की ओर जा रहा था। लाडपुरा के अमर्तिया मंशापूर्ण महादेव के सामने एक गाय को बचाने के चक्कर में ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। पाउडर सड़क पर फैलने के बाद आग लग गई और नीला धुआं उठने लगा।हाईवे पर जाम और राहत कार्यहादसे के कारण NH-27 पर कुछ घंटे तक जाम लगा और कई किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मांडलगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ख़ुशकिस्मती से ट्रेलर में मौजूद ड्राइवर सहित चार लोग आग लगने से पहले सुरक्षित बाहर निकल गए। नीली आग और उठते धुएँ को देखकर आसपास के लोग घबरा गए। सड़क पर फैलता केमिकल लिक्विड बनकर बहने लगा, जिससे स्थिति और अधिक चिंताजनक हो गई थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल्पद्रुम महामंडल विधान का आठवां दिन : भगवान को अर्घ्य समर्पित करने उमड़े श्रद्धालु, संघ के सानिध्य में 24 अक्टूबर को होगा संत भवन का शिलान्यास भीलवाड़ा में 1 करोड़ 62 लाख की अफीम डोडा-चूरा तस्करी पकड़ी, बोलेरो और क्रेटा कार जब्त