24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरुवार को विधानसभा में उचित मूल्य की दुकानों को लेकर सरकार से जवाब तलब किया। उन्होंने प्रश्न करते हुए पूछा कि बजट वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 5,000 नई राशन दुकानों की घोषणा की गई थी, उनमें से अब तक किस-किस जिले में कितनी दुकानें खोली गईं तथा चित्तौड़गढ़ जिले में बीते एक वर्ष में कितनी नई दुकानें खोली गई हैं।विधायक आक्या ने यह भी जानना चाहा कि क्या सरकार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई उचित मूल्य दुकान खोलने के नियमों का सरलीकरण करने पर विचार कर रही है।इस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सदन को बताया कि वर्ष 2022-23 में 5,000 नई दुकानों की घोषणा के बावजूद पिछली सरकार के कार्यकाल में मात्र 531 दुकानें ही खोली जा सकीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा गत वर्ष 841 नई राशन दुकानों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई, जिनमें से 442 दुकानों की चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा 399 प्रक्रियाधीन हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में 15 नई राशन दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।मंत्री ने कहा कि जहां पहले 500 राशन कार्ड और 2,000 यूनिट का मानक था, वहीं अब आमजन की सुविधा को देखते हुए नियमों का सरलीकरण कर जिला कलेक्टर को उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही विधायक की अनुशंसा पर भी तत्काल स्वीकृति देने का प्रावधान किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बिनोता खाकल देव मंदिर का मासिक दान पात्र खोला, ₹1.98 लाख से अधिक की आय निम्बाहेड़ा में 1.40% मतदाता वृद्धि के साथ अंतिम सूची प्रकाशित, दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 2,64,250 मतदाता