24 News Update पाली. पाली के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अपनी नाबालिग मंदबुद्धि बहन से रेप करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 16 फरवरी 2025 की सुबह करीब 9 बजे उसकी मंदबुद्धि नाबालिग बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका पति बहन को जबरदस्ती दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से नाबालिग बहन डरी-सहमी रहने लगी। जब पीड़िता ने पति से इस बारे में पूछा तो उसने गलती मानते हुए मामले को दबाने की कोशिश की। महिला FIR दर्ज करवाना चाहती थी, लेकिन दादी के देहांत के कारण देरी हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हीट वेव एवं मौसमी बीमारीयों को लेकर सर्तकता बरते – सीएमएचओ CBSE-12वीं आंसर-बुक कॉपी के लिए आवेदन शुरू, रिजल्ट से असंतुष्ठ स्टूडेन्ट्स करें अप्लाई, 10वीं के लिए 27 से आवेदन